Home उत्तर प्रदेश करगुवांजी में विभिन्न प्रांतों से आये जैन बंधु करगुवांजी में करेंगे गुरुमाता...

करगुवांजी में विभिन्न प्रांतों से आये जैन बंधु करगुवांजी में करेंगे गुरुमाता का पूजन कर किया गुणानुवाद

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड के हृदय स्थल झांसी के करगुवांजी में विराजमान १५पिच्छी ससंघ विराजमान पूज्य आर्यिका गणिनी विशाश्री माताजी का  अतिशय  क्षेत्र करगुवां जी स्थित भगवान सांवलिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रांगण में पूरे भक्तिभाव से पूजन बंदन कर गुणानुवाद किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करगुवांजी में विभिन्न प्रांतों से माताजी के  हजारों शिष्य करगुवांजी जी में एकत्रित हुए, जहां सभी शिष्यगणों ने  गुरुमाता का पूजन-अर्चन कर उनके वात्सल्य भाव का बखान किया। इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन लोकपथ, करगुवांजी मंत्री एड . शिरोमणि जैन,कार्यवाहक अध्यक्ष यूथप जैन पिंकी, निर्माण मंत्री भागचंद जैन, चातुर्मास समिति के कोषाध्यक्ष बाहुवलि जैन, कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ठेकेदार, कर्नल  संजय जैन, डा.पी के जैन, डा निर्देश जैन, डा.राजीव सिंघई, रवीन्द्र जैन रेलवे,इंजीनियर हुकुमचंद जैन,निलय जैन, सी ए जयंतमणि जैन, सुभाष जैन , प्रमोद जैन, राजकुमार जैन, अशोक जैन जैनिथ, पंकज जैन, कैलाश जैन, अतिशय जैन, सिंघई संजय जैन,शरद‌ जैन सहित सैकड़ों जैन श्रद्धालु मौजूद रहे।