Home उत्तर प्रदेश खड्डा में लो वोल्टेज और कटौती से त्रस्त ग्रामीण, CM को भेजा...

खड्डा में लो वोल्टेज और कटौती से त्रस्त ग्रामीण, CM को भेजा ज्ञापन

कोटवा/कुर्मी पट्टी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 15 से अधिक गांवों में 18 घंटे बिजली का दावा फेल
KUSHINAGAR NEWS: विधानसभा खड्डा के ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन खड्डा अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र कोटवा/कुर्मी पट्टी 33/11 से जुड़े गांवों में स्थिति बदतर है। अनावश्यक कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तार और पोल के कारण उपभोक्ता त्रस्त हैं। प्रभावित गांवों में रायपुर, बरवा, बरई पट्टी, क्रांति चौराहा, सिरसिया, सागर, आलम मठिया, बिहारी छपरा, ढोलहा, नौरंगिया, कौवासार, रामपुर बांगर, बजूरी बाजार सहित कई ग्राम सभाएं शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
ज्ञापन में 5 सूत्रीय मांग की गई है
1.अनावश्यक कटौती पर रोक लगे
2.लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो
3.जर्जर तार और खंभे बदले जाएं
4.आवश्यकता अनुसार नए ट्रांसफार्मर और लाइन का सुदृढीकरण हो
5.नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
ज्ञापन पर समस्त ग्रामवासी 329 विधानसभा खड्डा के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतिलिपि एसडीओ कोटवा, एससी और एक्सईएन पडरौना व एसडीएम खड्डा को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।