Home उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल से की मांग, जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवन...

अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल से की मांग, जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवन न तोड़े जाएं

KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध किया है। सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव अल्पसंख्यक सभा के कुशीनगर जिलाध्यक्ष वाजिद अली के नेतृत्व में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्बोधित 4 सूत्रीय कुशीनगर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ी है। किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई को संविधान और कानून के अनुरूप होना चाहिए सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर इस शैक्षिक संस्थान को निशाना बना रही है। कहा गया कि यदि निर्माण के नक्शे या भूमि को लेकर कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया से किया जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा पंचायत क्षेत्र में था। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 के तहत उस समय निर्माण की अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी। सपा अल्पसंख्यक सभा ने मांग की है कि राज्यपाल मामले में हस्तक्षेप करें और विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए इस दौरान,बजरंगी यादव, शाहिद लारी, कैंसर जमाल टिट्टू, आदि लोग उपस्थित रहे ।