Home आस्था गोहत्या निषेध कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा सहित 30 मांगें, सुबह...

गोहत्या निषेध कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा सहित 30 मांगें, सुबह 8 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम

KUSHINAGAR NEWS: गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया आज कुशीनगर मे भी भव्य कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता वेद प्रकाश मिश्रा ने किया । अभियान के संयोजकों ने बताया कि देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। यह द्वितीय चरण “रिमाइंडर” के रूप में है। प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को लगभग 5000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ हस्ताक्षर भेजे जा चुके हैं।
कुशीनगर में कार्यक्रम का समय
कुशीनगर जिले में कार्यक्रम सुबह 8 बजे से गोमाता के पूजन एवं वंदन के साथ शुरू किया गया । सुबह 9:15 बजे सामूहिक जप और “श्री राम जय राम जय राम” विजय मंत्र का जप किया गया । इसके बाद शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकाली गई जो डीएम के कार्यालय पर समाप्त की गई । वहां जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र सौंपा गया।
सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें
1.संपूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाना
2.गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना 
3.गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना
4.केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना
5.राष्ट्रीय गो-चारा नीति का निर्माण
6.कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा व ग्रामीण जीवन से जुड़ी गो-आधारित नीतियों को राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाना 
कुल मिलाकर सरकार के समक्ष 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान में संत-महात्मा, सामाजिक संगठन, विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, किसान बड़ी संख्या में भाग लिए और गोमाता की सेवा के लिए अपना योगदान दिए और मांग पत्र शौपा।