Home उत्तर प्रदेश चकदहा ड्रेन की सफाई और जल निकासी की मांग को लेकर अजय...

चकदहा ड्रेन की सफाई और जल निकासी की मांग को लेकर अजय लल्लू के नेतृत्व में DM को सौंपा ज्ञापन

जलभराव से दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के हित में निर्णायक पहल
KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज कुशीनगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चकदहा ड्रेन की तत्काल सफाईy और चवर क्षेत्र की जल निकासी हेतु बाधित कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सेमरा हरदो पट्टी, राजापाकड़, ब्रह्मपुर, बरवा राजापाकड़, पकड़ी गोसाई, सपही बुजुर्ग, अमरवा, राजवटिया सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलभराव की चपेट में है। वर्षों से ड्रेन की सफाई न होने और जल निकासी बाधित होने के कारण किसानों की धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अजय लल्लू ने कहा कि किसानों के अधिकार और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन से मांग की गई कि बारिश के सीजन को देखते हुए युद्ध स्तर पर ड्रेन की सफाई कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान मौजूद रहे संतोष सिंह खोखा बाबू, तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव, स्वामीनाथ यादव, देशदीपक मिश्र, गोरख यादव, रवि सिंह, मनोज सिंह, सत्तन पटेल, रमेश सिंह, नेपाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अभय सिंह आरपी, अभय सिंह मुनटुन, सुरेश गोंड सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता।