Home उत्तर प्रदेश सड़क हादसे के बाद घायल का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

सड़क हादसे के बाद घायल का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

BHADHAOI NEWS: जिला पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का टप्टव् मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ग्न्ट-300 (न्च्73 ।ज्ञ 5190) बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को ऊँज थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद आरोपी घायल का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के दौरान इंगला प्रसाद निवासी थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र बौद्ध, कांस्टेबल जुबैर खां एवं सुनील प्रजापति शामिल रहे।