Home उत्तर प्रदेश ईद-उल-जुहा के उपलक्ष्य मे गांव बुड्ढा खेड़ा ओर माहेश्वरी कला मे हुई...

ईद-उल-जुहा के उपलक्ष्य मे गांव बुड्ढा खेड़ा ओर माहेश्वरी कला मे हुई मीटिंग

SAHARANPUR चिलकाना थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने गांव बुड्ढा खेड़ा ओर मांहेश्वरी कला मे मीटिंग का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने साफ कहा कि खुले मे कुर्बानी ना करे।
सोमवार को थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने सुरक्षा की दृस्टि से गांव बुड्ढाखेड़ा ओर माहेश्वरी कला मे गांव प्रधान ओर सभरान्त लोगो के साथ मीटिंग का आयोजन किया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित जगह के अलावा कुर्बानी ना करे ओर कुर्बानी के समय ध्यान रहे कि कुर्बानी खुले मे ना हो पर्दे मे हो वहीं उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कुर्बानी के अवशेष को गड्ढा खोदकर दबा दे जिससे किसी अन्य को उससे परेशानी ना हो। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने ग्रामीणों को समझाया कि कोई नई प्रथा ना चलाये जिससे उन्हें असावधानी का ओर परेशानी का सामना करना पड़े। बैठक मे बड़ी सख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।