FATEHPUR NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा के केशवापुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने विवाहिता के ससुरालीजनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा का मजरा केशवापुर गांव निवासी प्रीति देवी पुत्री रामेश्वर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी दो साल पहले 22 फरवरी 2023 को प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के हरबंशपुर पट्टी टेकी गांव निवासी प्रवीण चंद्र तिवारी के साथ हुई थी, प्रीति देवी का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख व एक भैंस की मांग करते हुए आएदिन मारपीट कर प्रताणित करने लगे और धमकी देने लगे, पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से चक्कर चलने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी से न्याय की गुहार लगाई है, एसपी के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने विवाहिता के पति प्रवीण चंद्र तिवारी , सास संतोष देवी , बाबा ससुर शिव पूजन तिवारी , नन्द प्रज्ञा शुक्ला , देवर अंकित तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







