Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

KAUSHAMBI NEWS: कड़ाधम थाना क्षेत्र के गुलाम मुहम्मद का पुरवा स्थित एक बगीचे में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सुधीर यादव पुत्र वीरपाल कुमार उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के रूप में हुई।सुधीर अपने ससुराल गुलाम मुहम्मद का पुरवा आया हुआ था।स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सुधीर का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते उसकी पत्नी करीब 5 माह से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 6 दिन पूर्व सुधीर अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जाने के लिए ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी व परिजनों के बीच कहासुनी हुई जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।घटना की बाबत थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य सभी तथ्यों और कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।घटना को लेकर ग्रामीणों में और भी कई तरह की चर्चाएं हैं।