Home उत्तर प्रदेश आपका छोटा-सा सहयोग किसी जानवर की ज़िंदगी बदल सकता है

आपका छोटा-सा सहयोग किसी जानवर की ज़िंदगी बदल सकता है

रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन ने सत्यकाम संस्था में पहुंचाई मद PRAYAGRAJ भारत में 6 करोड़ से ज़्यादा बेसहारा जानवर सड़कों पर दर्द, भूख और अकेलेपन से जूझ रहे हैं। हर दिन कोई घायल, भूखा या लावारिस जानवर चुपचाप तड़पता है… बस इसलिए क्योंकि वो बोल नहीं सकते। लेकिन सत्यकाम संस्था आज उनकी आवाज़ बन चुका है । सत्यकाम की इस यात्रा में शामिल हो रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन के सदस्य उनकी मुस्कान के गवाह बने।क्लब अध्यक्षा राधा सक्सेना के अनुसार करुणा सिर्फ एक भावना नहीं, एक जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेदारी के तहत क्लब ने संस्था को भोज्य पदार्थ, रख रखाव एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ दान की । सत्यकाम, एक रजिस्टर्ड एन जी ओ (नीति आयोग, ८०जी & १२ ए) है जो जानवरों को इलाज, भोजन, नसबंदी और एक सुरक्षित आश्रय देकर उन्हें फिर से जीने का हक़ दे रहा है। वो बोल नहीं सकते, पर उनकी आंखें सब कुछ कहती हैं । कुछ को खाना चाहिए, कुछ को दवा। कुछ को सिर्फ एक कोना चाहिए जहाँ वो सुरक्षित महसूस कर सकें… लेकिन हर किसी को प्यार चाहिए। राधा सक्सेना, मनु सक्सेना, नीरूज चुग, विनय गोयल, संजीव जैन, शालिनी जैन, राजीव अरोरा समेत सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की एवं सहयोग प्रदान किया ।