Home उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की जीत, अब संवैधानिक अधिकारों पर तेज...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की जीत, अब संवैधानिक अधिकारों पर तेज होगा संघर्ष रोजगार अधिकार अभियान

PRAYAGRAJ NEWS: रोजगार अधिकार अभियान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र-युवा आंदोलन की जीत बताया है। अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी तथा रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं और अब आंदोलन में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसी क्रम में 9 अगस्त से मिर्जापुर से पूर्वांचल यात्रा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर संचालन समिति सदस्य इंजी. आर.बी. पटेल, अर्जुन प्रसाद, सोनू यादव, अतुल, आकाश दीप, अभिषेक शुक्ला, ईशान, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।