समाधान दिवस में आई 16 शिकायतें, दो के निस्तारण के लिए टीमें भेजी
PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को थाना परिसर कोरांव में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में किया गया। जहां फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। थाना समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार के समक्ष कुल 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने दो शिकायतों के निस्तारण के लिए तत्काल टीमें गठित कर मौके पर भेजा और निस्तारण कराने की बात कही। इसी तरह जमीनी विवाद से जुड़ी अन्य शिकायतों में भी राजस्व निरीक्षक समेत लेखपालों एवं पुलिस बल की टीम बनाकर मौके पर जाकर मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस बल की आवश्यकता पड़े वहां तत्काल पुलिस बल लेकर जाएं और आने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें जिससे वही शिकायत में बार-बार थाना समाधान दिवस में न आए। उन्होंने कहा कि निस्तारण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। थाना समाधान दिवस के दौरान तासील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक लेखपाल व भारी संख्या में फरियादी तथा पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।







