PRAYAGRAJ NEWS: केंद्रीय हिंदी संस्थान, शिलांग के 195वें नवीनीकरण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि हिंदी देश की सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है और इसकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, लेकिन हिंदी विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। बीएसए ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि इसकी लोकप्रियता और अधिक बढ़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी (आईएएस) रहे, जबकि बीएचयू शिक्षा संकाय के प्रो. योगेंद्र पांडेय सम्मानित अतिथि एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. पार्थसारथी पांडेय ने अध्यक्षता की। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय सुश्री लक्ष्मी रानी बोरा ने कराया।







