Home उत्तर प्रदेश कर्बला की याद में ‘यादे हुसैन’ कव्वाली कार्यक्रम आयोजित

कर्बला की याद में ‘यादे हुसैन’ कव्वाली कार्यक्रम आयोजित

गढ़ी कला में देर रात तक चला मुंबई के अनीस नवाब दिल्ली के रईस मियां का कव्वाली मुकाबला
PRAYAGRAJ NEWS: इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को देर रात गढ़ी कला में एक शानदार कव्वाली कार्यक्रम ‘यादे हुसैन’ का आयोजन किया गया। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी शहर उत्तरी के लोकप्रिय विधायक हर्षवर्धन बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मोहम्मद साहब के नवासे अली के लाल इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के दो नामचीन कव्वालों ने हिस्सा लिया। दिल्ली से आए मशहूर कव्वाल रईस मियां और मुंबई से पधारे अनीस नवाब ने कर्बला के दर्दनाक मंजर को कव्वाली के रूप में पेश कर माहौल को गमगीन और रूहानी बना दिया। इनकी पेशकश इतनी असरदार थी कि वहां मौजूद हर श्रोताओं की आंखें नम हो गईं और हर दिल कर्बला के मंजर को महसूस करने लगा। दर्शक विशेष रूप से मुंबई से आए हुए अनीस नवाब कव्वाल को सुनने और देखने के लिए आए थे, हुसैन आएगा जज्बा। तुम्हारी  नस्लों  में खिलाना ख्वाजा गरीब नवाज का लंगर अली अली कहकर गम मिटाना है तो मदीने चल फिक्र मत कर फ़राज़ रोजी की घर चलना है तो मदीना  चल* अनीस नवाब ने सूफियाना अंदाज में बाल झट झट कर कव्वाली पेश किया तो दर्शक झूम उठे और चारों तरफ से पैसों की बरसात होने लगी दिल्ली के रईस मियां ने भी बेमिसाल कलाम पेश कर लोगों की वाह-वाही लूटी। यह शानदार कव्वाली मुकाबला देर रात तक चलता रहा। फजर की अजान से पहले हुजूर कि शान में सलाम पढ़ा गया प्रोग्राम को समाप्त किया गया। संयोजक संजीदा रानी ने आए हुए मेहमान और दर्शकों का धन्यवाद किया पूर्व पार्षद जफर खान ने कहा इस तरह का प्रोग्राम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं कार्यक्रम में संजीदा रानी ,जफर खान, महबूब डाबर ,अकरम शगुन, महताब अहमद, शकील अहमद, हजारों दर्शक शामिल हुए.