Home उत्तर प्रदेश मऊआइमा में कांग्रेस का संविधान बचाओ आंदोलन आयोजित

मऊआइमा में कांग्रेस का संविधान बचाओ आंदोलन आयोजित

मऊआइमा ।मऊआइमा विकास खंड के मदारी में संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक होने का एहसास कराता है जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारे ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमारी जिम्मेदारी भी याद दिलाती है। परंतु केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा जो संविधान दिया गया है उसी से लोगों को न्याय मिल रहा है।इस संविधान को भारतीय जनता पार्टी सरकार बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई व बेरोजगारी से जनता का हाल बेहाल है,किसान परेशान है, जनता आसुरक्षित है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर जगत नारायण सिंह ने कहा कि संविधान का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल के प्रति सम्मान को बढ़ाता है इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लग गए ।भाजपा की सरकार बाबा साहब का कानून खत्म करना चाहती है जो बहुत ही निंदनीय है।कार्यक्रम का संचालन समसुल कमर एवं अध्यक्षता कलीम अल्ताफ ने किया।इस अवसर पर सर्वश्री सुरेन्द्र यादव,मो.फारूक,सुनील पाण्डेय, हरिभान सिंह सिंगरौर,नन्हे,मो.नईम, नौशाद आलम,इम्तियाज अहमद,कय्यूम उद्दीन,निजाम उद्दीन,मो. इकराम, मेराज उद्दीन, शिव मूरत,मो.साबिर, गुफरान अहमद, अकबर अली, आदि लोग उपस्थित रहे।