MIRZAPUR NEWS : (सुनील कुमार गुप्ता) पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी, बरौधा कछार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्राथमिक सदस्यों से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों तक सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से भली-भांति अवगत कराने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान (DLP) के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किए जाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक मनाए जाने के निर्णय पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।बैठक का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, रवीन्द्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, चिंतामणि मौर्य, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद, जिला मंत्री संध्या पटेल, आलोक सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल तथा जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह ने दी।







