Home उत्तर प्रदेश विकसित भारत के लक्ष्य के लिए नशा मुक्ति का परिवेश होना चाहिए...

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए नशा मुक्ति का परिवेश होना चाहिए सुदृढ़- प्रो0 डॉ0 ऋचा सुकुमार

लालगंज बहुगुणा कालेज में तीन महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्र उन्नयन को लेकर जताया सामूहिक संकल्प
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनरतले बहुगुणा पीजी कालेज व सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय एवं भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने संवाद कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर हुई परिचर्चा में सार्थक विचार भी रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0 डॉ0 ऋचा सुकुमार एवं प्रो0 डॉ0 विमलावती सिंह एवं डॉ0 आरएस पाण्डेय ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविरार्थियों द्वारा  वन्दे मातरम् एवं लक्ष्य गीत के साथ स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। आयोजन में युवाओ को नशे की घातकता का बोध कराते हुए उन्मूलन की दिशा में प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि इं0 जितेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि युवा भारत में विकास तथा मजबूत नेतृत्व के लिए रचनात्मकता आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने परिचर्चा मे देश की मेधा के राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय सफलताओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 डॉ0 ऋचा सुकुमार ने युवाओं से भविष्य निर्माण के लक्ष्य पर स्वावलंबन के साथ संकल्पबद्ध होने का आहवान किया। विशिष्ट वक्ता डॉ0 विमलावती सिंह व डॉ0 आरएस पाण्डेय तथा शिखर खन्ना ने नशा मुक्ति को लेकर अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ0 लक्ष्मीकांत द्विवेदी, डॉ0 प्रतिमा उपाध्याय व डॉ0 रजनीश पाण्डेय ने विकसित भारत की संकल्पना प्रस्तुत की। परिचर्चा मंे प्रतिभाग करने वाली शिविरार्थी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने परिचर्चा के उददेश्य पर प्रकाश डाला। संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 शिवकुमार यादव ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश मौर्य, डॉ0 वाचस्पति मिश्र, डॉ0 गंगाधर मिश्र, दिनेश सिंह आदि रहे।