Home उत्तर प्रदेश चार बम के साथ युवक धराया, गया जेल

चार बम के साथ युवक धराया, गया जेल

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली के दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी गुरूवार की सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सरस्वती विद्या मंदिर के समीप चार बम के साथ मो0 साबिर खान उर्फ कल्लन पुत्र मो0 जुम्मन खान उर्फ तन्ने निवासी कुरैसिन का पुरवा राहाटीकर, उदयपुर को धर दबोचा। दरोगा ने बताया कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।