PRATAPGARH NEWS: पेट्रोल पम्प से बैटरी व स्टेबलाइजर अज्ञात चोर उड़ा ले गये। घटना को लेकर पीड़ित ने गुरूवार को पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली लालगंज के कान का पुरवा बेलहा स्थित पेट्रोल पम्प में बीती बुधवार की रात अज्ञात चोर कार्यालय मे लगे कांच तोड़कर अंदर कमरे में रखा बैटरी व स्टेबलाइजर उठा ले गये। पेट्रोल पम्पकर्मी सत्य प्रकाश पाण्डेय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







