Home उत्तर प्रदेश नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण करने में कब्जेदार पर प्राथमिकी

नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण करने में कब्जेदार पर प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में नगर प्रशासन ने कब्जेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है ‌। कार्रवाई के बाद अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है। नगर पंचायत सिराथू में गाटा संख्या 1178 ई भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है। जिस पर कस्बे की एक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। मामले की सूचना पर लेखपाल सुल्तान अहमद ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने को कहा लेकिन कब्जेदार द्वारा अवैध निर्माण कर बंद नहीं कराया गया। मामले की सूचना पर एसडीएम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिस पर नगर प्रशासन ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की थी मामले की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के वार्ड नौ शिवाला पर निवासी ताजउद्दीन पर  सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।