Home उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सिराथू,मंझनपुर,चायल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सकुशल हुआ...

जनपद कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सिराथू,मंझनपुर,चायल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सकुशल हुआ संपन्न

KAUSHAMBI NEWS:  विधानसभा सिराथू का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन नगर पंचायत सिराथू स्थित रानी वाटिका में व विधानसभा मंझनपुर का पश्चिम शरीरा पुनवार स्थित गोल्डेन रिज़ॉर्ट एवं विधानसभा चायल का सराय अकिल स्थित सुंदरम गेस्ट हाउस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सकुशल हुआ संपन्न। विधानसभा सिराथू के नगर पंचायत सिराथू स्थित रानी वाटिका में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज विनोद प्रजापति,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं विधानसभा मंझनपुर में प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर व विधानसभा चायल में काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल ने संबोधित किया विधानसभा सिराथू में मुख्यतिथि विनोद प्रजापति ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास है। हमने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। चाहे मुफ्त राशन हो,आवास योजना हो,स्वास्थ्य बीमा हो या महिला सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर—हमारी सरकार की नीतियां सीधे गरीब और आम आदमी के जीवन को बेहतर बना रही हैं। आप इन उपलब्धियों को लेकर गर्व से जनता के बीच जाएं।साथियों, आपका एक-एक वोट और आपकी एक-एक घंटे की मेहनत हमारे संगठन को अपराजेय बनाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका समर्पण, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम ही हमारी आगामी विजय का सबसे बड़ा आधार बनेगा।एक मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है। चुनाव जीतने की रणनीति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो,जब तक वह बूथ स्तर पर लागू नहीं होती,तब तक परिणाम मनचाहे नहीं मिल सकते। इसलिए,आपका दायित्व सिर्फ मतदान के दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि 365 दिन जनसंपर्क का है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। हमारे सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षगण प्रत्येक परिवार तक संपर्क स्थापित करने एवं नए मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को निरंतर गति दें भाजपा केवल चुनाव जीतने का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है। बूथ स्तर पर संगठन जितना अधिक सक्रिय होगा,जनता का विश्वास उतना ही मजबूत होगा ऐसी तमाम संगठनात्मक विषयों को विस्तार पूर्वक बताया इस मौके पर पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,लाल बहादुर,संजय गुप्ता,पूर्व प्रत्याशी चायल अतुल द्विवेदी,चंद्रबली पटेल,नागेन्द्र पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,कार्यक्रम संयोजक राकेश पाण्डेय,प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भूपेंद्र पटेल, कार्यक्रम सह-संयोजक ज्योति केसरवानी, कमलेश निषाद,भास्कर सिंह सहित सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारीगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहें।