PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज बुधवार से रामपुरखास के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी। विधायक मोना आज बुधवार को दिन में ढ़ाई बजे ननौती में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। सायं पांच बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में पर्यटन विकास से जुडी परियोजनाओं का अवलोकन करेगी। सायं पौने पांच बजे लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी। वह रात्रि विश्राम लालगंज स्थित आवास पर करेंगी। अगले दिन गुरूवार को वह पूर्वान्ह ग्यारह बजे कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताआंे की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद विधायक मोना दिन में बारह बजे कटरा मातादीन व धारूपुर तथा मोठिन, खण्डवा, प्रतापपुर, खपराही, वीरसिंहपुर, लकुरी, भटनी आदि स्थानों पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।







