Home उत्तर प्रदेश युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के सराय संग्राम सिंह निवासी शाहरूख अंसारी पुत्र सफीक अंसारी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी उन्नीस वर्षीया बहन बीती अट्ठारह जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली। तहरीर में कहा गया है कि बिहार प्रदेश के पुर्णिया जिले के थाना डगरूवा के बारी गांव निवासी जसीम उसकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत किया करता था। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि जसीम उसकी बहन को बहलाफुसला कर कहीं भगा ले गया है। तहरीर में युवती के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जसीम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।