Home उत्तर प्रदेश किशोर के अपहरण को लेकर मुकदमा दर्ज

किशोर के अपहरण को लेकर मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: किशोर के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के ढिंगवस मंगई का पुरवा निवासिनी अमरावती देवी पत्नी विजय यादव ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका सोलह वर्षीय बेटा आर्यन सत्रह जून को घर से निकला। उसके बेटे का अता पता नहीं चल पाया। आर्यन का फोन भी बन्द होने पर परिजन अप्रिय घटना की आशंका में परेशान हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।