Home उत्तर प्रदेश दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए माँ विंध्यवासिनी के दर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए माँ विंध्यवासिनी के दर्शन

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने किया स्वागत
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) माँ विंध्यवासिनी धाम दर्शन के लिए पधारीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विंध्याचल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया और क्षेत्र की खुशहाली एवं विकास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरोज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का विंध्य धाम आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है । माँ विंध्यवासिनी जी से प्रार्थना है कि दिल्ली एवं पूरे देश की जनता सुखी एवं समृद्ध हो । स्वागत के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी ने “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।