Home उत्तर प्रदेश अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कदीम राँकी गाँव निवासी मिठाई लाल पुत्र विंध्यादीन शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा ननौती में उसका खाता है। खाते में लिंक मोबाइल नम्बर पर मैसेज आया कि लोन चाहिए तो पाँच हज़ार रुपये दिए गये क्यू आर कोड पर भेजिए। पैसा मैंने भेज दिया लेकिन लोन नहीं हुआ। उसके बाद इक्कीस हज़ार माँगा गया मैंने उसको भी भेज दिया। इसी तरह झांसा देकर कुल चार लाख रुपये ठग ने ले लिया, लेकिन कोई लोन अभी तक नहीं हुआ। उदयपुर एसओ दीप नारायण के अनुसार जाँच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।