विकास भवन सभागार में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक हुआ शपथ ग्रहण
PRATAPGARH NEWS: विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक दयाराम यादव तथा वरिष्ठ पत्रकार जगत बहादुर सिंह एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। परियोजना निदेशक दयाराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव, महासचिव नवीन श्रीवास्तव, सचिव योगेन्द्र नारायण, संगठन मंत्री अब्दुल मुहीब, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह व प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिददीकी को पद के उत्तरदायित्व का प्रतिज्ञान कराया। मुख्य अतिथि पीडी दयाराम यादव ने पत्रकारिता और लेखन को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में आधार स्तम्भ कहा। विशिष्ट अतिथि ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार की मजबूती में पत्रकारिता का अहम योगदान है। मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र तिवारी ने मीडिया के समक्ष उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता कहा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जगत बहादुर सिंह ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ पत्रकारिता तथा सदभावनापरक विचार सबसे बड़ी जरूरत है। परियोजना निदेशक के साथ निर्वाचन अधिकारी के रूप में जगत बहादुर सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं आयोजन समिति द्वारा दयाराम यादव, ज्ञानप्रकाश शुक्ल व जगत बहादुर सिंह को बुकें एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे मौजूद साथी पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर गर्मजोशी के स्वागत किया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष हरिलाल विश्वकर्मा ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष पंकज दुबे ने स्वागत भाषण तथा वासिफ खां ने आभार प्रदर्शन किया। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर तिवारी सोहगौरा, बीके शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद दुबे, लवलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयवीर सिंह, प्रदीप मिश्र, निलेश मिश्र, प्रदीप वर्मा, अमित दुबे, आदर्श शुक्ला, लाल अंकित प्रताप सिंह, आशीष सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अरविंद पाण्डेय, शैलेष मिश्र, मो0 शरीफ खां, जय बहादुर सिंह, मो0 रईस, मो0 इस्यिाक आदि मौजूद रहे।







