PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी महोदय प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा जी के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान(01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह,विजय कुमार, अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसी प्रकार के पी हिंदू इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह,इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में, भद्रेश्वर इंटर कालेज डेरवा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य वीएन सिंह के निर्देशन में, पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज मूरस्सापुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गिरिजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज शीतलमऊ प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य सुनीता यादव के निर्देशन में, राजकीय उमावि वाजिदपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में, एवीएन इंटर कालेज जेठवारा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य स्कंद तिवारी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।







