Home उत्तर प्रदेश बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के चांदी के आभूषण चोरी, मुकदमा...

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के चांदी के आभूषण चोरी, मुकदमा दर्ज

SANGRAM GARH NEWS:  थाना क्षेत्र के ग्राम चुमकी अशोगा में बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता कौशिल्या देवी, पत्नी स्वर्गीय सहदेव प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जुलाई 2026 की रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और पेटी में रखे चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़िता के अनुसार चोर तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की जंजीर, एक चांदी का झाला, दो चांदी के टप, एक जोड़ी चांदी के झुमके तथा एक चांदी की नाक की कील चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना के खुलासे और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।