SIDHARTHNAGAR NEWS: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत दर्जनों गांवों के सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदानों और परिसरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण विजन और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर व्यापक पौधरोपण किया गया। इस महाअभियान का नेतृत्व क्षेत्र के बेहद सक्रिय, लोकप्रिय व तेजतर्रार युवा भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी ने किया। भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी की मजबूत जमीनी सक्रियता और जन-सरोकारों से जुड़ाव का ही असर था कि उनकी एक आवाज पर सार्वजनिक स्थलों को हरा-भरा बनाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और युवा इस मुहिम का हिस्सा बने। शोहरतगढ़ विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में सिद्धार्थ चौधरी की यह सक्रियता और कुशल नेतृत्व क्षमता क्षेत्र में बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस दूरदर्शी मुहिम को सफल बनाने में प्रशासनिक अमले और संगठन का अभूतपूर्व सहयोग मिला, जिसमें खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पाण्डेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शाहिद सिराज, एडीओ पंचायत रामविलास सहित ब्लॉक के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ पप्पू पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।’विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की ओर’ संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सिद्धार्थ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को न केवल पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प दिलाया। युवा भाजपा नेता की इस सराहनीय पहल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की पूरी विधानसभा में जमकर सराहना की जा रही है।







