Home उत्तर प्रदेश हैंडपंपों पर रोक से प्यासे गांव सपा ने अधिकारियों पर लगाया जनता...

हैंडपंपों पर रोक से प्यासे गांव सपा ने अधिकारियों पर लगाया जनता का हक छीनने का आरोप

इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज की निधि से प्रस्तावित हैंडपंप भी नहीं लगने देने का  आरोप
KAUSHAMBI NEWS: जनपद में पेयजल व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा के प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर जिला प्रशासन और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया अधिकारियों की लापरवाही और मनमाने रवैये के कारण विधायक निधि और सांसद निधि से लगाए जाने वाले हैंडपंपों के कार्य रुके हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।सपा नेता ने आरोप लगाया कि मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज की विधायक निधि और सांसद पुष्पेंद्र सरोज की सांसद निधि से स्वीकृत हैंडपंप भी अधिकारी नहीं लगने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाली पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित किया जा रहा है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।आनंद मोहन सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पोस्टर के जरिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हैंडपंप लगाने पर रोक लगाना जनविरोधी फैसला है। उन्होंने मांग की कि लंबित सभी हैंडपंपों के कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान किया जाए।सपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।