BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) बताते चले कि 58 श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड हररैया सतघरवा में ग्राम पंचायत देवपुरा अंतर्गत आने वाला शिवपुरा से बरदौलिया की मुख्य सड़क से करगौलिया गाँव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के खैरहवा नाले पर बना हुआ पुल जुलाई 2024 की बाढ़ में बह गया था जिससे करगौलिया, खैरहवा, भीतवरिया कलां, पदुमचक्की समेत कई गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है बारिश भर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं गर्भवती महिलाओं समेत रोगियों को ले जाने वाली एंबुलेंस करगौलिया गांव में नहीं जा पाती है, आपातकालीन सेवा देने वाले वाहन गांव में नहीं पहुंच पाते हैं कोई भी सरकारी और प्राइवेट वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। लोगों को आने जाने के लिए बहुत लंबा चक्कर काटना पड़ता है कई बार ग्राम वासियों ने मांग किया लेकिन 3 बार बाढ़ झेलने के बाद भी पुल नहीं बन पाया है और चौथी बाढ़ व बरसात में भी नहीं बनने की उम्मीद है जबकि पिछले साल ही जिले की कार्ययोजना में शामिल किया गया था ग्राम पंचायत देवपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालक राम यादव के गांव करगौलिया आने जाने की प्रमुख समस्या है पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालक राम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नाले पर पुल बनवाने हेतु प्रदर्शन किया जिसमें संत राम पाल, जिलानी, कृपा राम, मनीष, अकबर, कलीम, सालिक राम, बाबादीन, राजेंद्र समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे, पुल बनवाने हेतु प्रार्थनापत्र जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को भेजा गया साथ ही पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन जिलाअधिकारी से मांग किया है कि शीघ्रति शीघ्र पुल निर्माण किया जाए जिसका सन्दर्भ संख्या 40018226013043 पोर्टल पर दर्ज हो गया है।







