Home उत्तर प्रदेश होरलापुर गांव में नाली निर्माण में बाधा डालने की शिकायत पर एसडीएम...

होरलापुर गांव में नाली निर्माण में बाधा डालने की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जाँच के आदेश

KUSHINAGAR NEWS: जिले के तहसील पडरौना के गांव होरलापुर गांव में जलभराव की समस्या के कारण काफ़ी लोग परेशान है यहाँ पहले से नाली बनी थी। पानी की निकासी न होने से गांव के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए ग्राम प्रधान रामप्रीत गुप्ता ने पक्की नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन गांव के ही कुछ लोग संजय मिश्र, मृत्युंजय मिश्र, मृत्युंजय की मां व पुत्री काम में बार-बार बाधा डाल रहे हैं। पुलिस बुलाने पर ये लोग भाग जाते हैं और मना करने पर गाली-गलौज व फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों की तरफ से सदर एसडीएम पडरौना को ग्राम प्रधान ने  अनुरोध किया है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जाए ताकि नाली का निर्माण पूरा हो सके। वही इस मामले मे सदर एसडीएम ने क्षेत्रीय कर्मचारियों से जाँच कर आख्या मांगी है जबकि विपक्षी अपना कटरैन खड़ा कर रहा है सवाल ये है की ज़ब पीड़ित को परेशानी हुई तो सम्बंधित को लिखित तहरीर दिया लेकिन आखिर कितने दिनों मे जाँच पूरी होंगी विपक्षी लगातार निर्माण कर रहा है तो प्रार्थना पत्र देने का और गुहार लगाने का क्या मतलब है।