Home उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण और कानूनी सेवाओं पर आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

बाल अधिकार संरक्षण और कानूनी सेवाओं पर आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

बच्चों के सर्वांगीण संरक्षण के लिए बने हैँ कई क़ानून, विनोद त्रिपाठी प्रबंधक स्व रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकंडरी स्कूल
KUSHINAGAR NEWS: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के अध्यक्ष/ जिला जज संजीव कुमार त्यागी के दिशा निर्देशन में और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव  भुवन अपर जज सीनियर डिवीज़न के मार्गदर्शन में कुबेरस्थान स्थित स्व.रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेण्डरी स्कूल में बाल संरक्षण और कानूनी सेवाओं पर स्व. रघुनाथ त्रिपाठी  हायर सेकंडरी स्कूल कुबेरस्थान में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रामवृक्ष गिरि बाल संरक्षण और कानूनी सवाये के बारे में जानकारी दिये और उसके देख भाल संरक्षण और विकास के बारे में जानकारी दिये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर से मुस्तफा अंसारी ने बेटी बचाओ अभियान और और उनके शिक्षा और स्वास्थ्य और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दिये। महिला कल्याण विभाग से आये नलिन सिंह ने बच्चों से सम्बंधित योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दिए। विद्यालय के प्रबंधक  विनोद त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला कल्याण विभाग के टीम को ध्यावाद देते हुए कहे कि  बच्चों के अधिकारों की संरक्षण के लिए कई कानून बने हैँ जिनकी जानकारी लेकर बच्चे अपने सर्वाँगींण अधिकरों की सरक्षण कर सकते हैँ। उन्होंने ने कहा की हम सभी अध्यापक यह चाहते हैँ कि हमारे विद्यालय पर इस तरह की जागरूकता शिविर हमेशा आयोजित किया जाय। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की प्रीति सिंह, प्रधान अध्यापक दुर्गा दयाल त्रिपाठी, राजन सिंह सहित अध्यापक गण और भारी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।