Home उत्तर प्रदेश घर में घुसकर चोरी के मामले में पडरौना पुलिस ने 1 को...

घर में घुसकर चोरी के मामले में पडरौना पुलिस ने 1 को दबोचा, 8 पीतल के बर्तन बरामद

KUSHINAGAR NEWS: अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 8 पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त *परवेज पुत्र अफरोज निवासी जंगल बनवीरपुर शेखटोलिया थाना कोतवाली पडरौना* को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसके पास से चोरी गया सामान बरामद हुआ जिसमें 2 लोटा, 2 थाली, 2 गिलास और 2 कल्छुल सहित कुल 8 पीतल के बर्तन शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री चन्दन सिंह, चौकी प्रभारी सिधुआ, हे0का0 अखिलानन्द, का0 अवधेश यादव और का0 अजीत चौहान शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।