जिलाध्यक्ष और विधायक ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
KUSHINAGAR NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जुलाई को कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार में प्रस्तावित आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने कुशीनगर विधायक के कैम्प कार्यालय राम-जानकी मठ कसया में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
कार्यक्रम को बनाएं ऐतिहासिक
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। प्रदेश में अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति लागू है। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि सुशासन, विरासत और विकास के प्रतीक मुख्यमंत्री योगी का यूपी मॉडल आज देश-विदेश में चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कुशीनगर की धरती पर आगमन सौभाग्य की बात है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता और विधानसभा की जनता भारी संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाएं। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय ने की जबकि संचालन जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने किया। इस दौरान राधेश्याम गोंड, डॉ सीमा गुप्ता, डॉ टीएन राव, नितीश यादव, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय, रुपम सिंह, विन्ध्वासिनी मिश्रा, सीता गुप्ता, अनिल प्रताप राव, दिनेश तिवारी, डॉ छेदी शर्मा, अमरजीत कुशवाहा, किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह, शैलेन्द्र राय, दुर्गा दयाल तिवारी, अविनाश पाण्डेय, चन्द्र बली गोंड, अमरनाथ मद्धेशिया, रुद्रप्रकाश सिंह, प्रमोद राय, संजीव दूबे सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







