PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस नेता और जननायक राहुल गांधी की आगामी 19 जुलाई को होने वाली प्रयागराज यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में एक विशेष संपर्क अभियान चलाया गया।जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने जगदीशपुर, पूरे चंदा और थरवई क्षेत्र समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद किया। अशफाक अहमद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। वे हर मोड़ पर छात्रों के अधिकारों के साथ खड़े हैं।बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के हित में उठाए गए कदमों और उनकी नीतियों की जानकारी दी। साथ ही, युवाओं से 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष की इस अपील का ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों पर बेहद सकारात्मक असर देखने को मिला। राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर युवाओं और छात्रों में भारी उत्साह और जोश का माहौल है। इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पांडे ने किया कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य उपाध्याय मुन्ना,डॉ.जगत नारायण सिंह,देवराज उपाध्याय,मंजू मौर्य, अफजाल अहमद,वार रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी,रितेश पासी, आबिद हुसैन,डा.अमर सिंह पटेल,सुरेश पटेल,पंचू पासी,ऋतिक पासी,आकाश पासी,स्वदेश तिवारी,हर्ष पटेल,रमेश मौर्या,शिवप्रसाद मौर्या,राजेश कुमार पटेल,संजय शुक्ला, इंद्र राज पासी,श्याम जी धुरिया,रामपाल पाल मोहम्मद वसीम आदि लोग उपस्थित रहे।







