MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर 40 मिनट देरी से 12 बजकर 15 मिनट पर मोतीझील मार्ग पर बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। यहां जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम हेलीपैड से कार द्वारा सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। सीएम योगी गणेश द्वार से मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन- पूजन कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल आए। इसके बाद सीएम योगी ने विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वागत में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी विनीत सिंह मौजूद रहे।
Home आस्था मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेकर विकास कार्यों...







