ASP ने दिए सतर्कता और संवेदनशीलता के निर्देश
KUSHINAGAR NEWS: जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार 04.07.2026 को पुलिस कार्यालय के सभागार में महिला बीट पुलिस कर्मियों की एक अहम गोष्ठी हुई। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर ASP सिद्धार्थ वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।
फील्ड में संवेदनशीलता के साथ काम करें
गोष्ठी में महिला बीट पुलिस की कार्यप्रणाली, क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, जनसुनवाई, साइबर अपराध रोकथाम और आम जनता से बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ASP सिद्धार्थ वर्मा ने सभी महिला कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
मकसद: बेहतर कार्यक्षमता, मजबूत सुरक्षा
पुलिस का कहना है कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला बीट पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाना है, ताकि जिले में महिलाओं की सुरक्षा और भरोसा दोनों मजबूत हो सके। महिला बीट पुलिस अब बाजारों, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेगी। कुशीनगर पुलिस ने साफ किया है कि महिला सुरक्षा अब सिर्फ कागज पर नहीं, फील्ड में दिखेगी।







