Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई लक्खी शाह बंजारा की 446वीं जयंती

सपा ने मनाई लक्खी शाह बंजारा की 446वीं जयंती

महान योद्धा व बड़े व्यापारी थे लक्खी शाह बंजारा
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महान योद्धा लक्खी भाई बंजारा की 446वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लक्खी शाह बंजारा के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने कहा कि 4 जुलाई 1580 को पंजाब के मुजफ्फरगढ़ में जन्मे लक्खी शाह बंजारा एक बड़े व्यापारी और महान योद्धा थे, जिन्होंने दिल्ली में रायसीना, बाराखंभा, नरेला व मालचा जैसे क्षेत्रों की स्थापना की। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अशोक सिंह मुन्ना ने कहा कि सौ वर्ष की आयु तक जीने वाले लक्खी शाह बंजारा को 1675 में गुरु तेग बहादुर जी का अंतिम संस्कार करने के लिए इतिहास में विशेष रूप से याद किया जाता है और इस महान कार्य के लिए उनके घर वाले स्थल पर आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अंतर्गत गुरुद्वारा रकाब गंज साहेब स्थित है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शैलेश पटेल, हरिशंकर यादव, अभय यादव, रवि सोनकर, जमाल अहमद, सलीम बादशाह, अनीस खान, सूर्यमणि यादव, राम मिलन यादव, लालबहादुर यादव, कन्हैया यादव, ज़ाहिद अख्तर, आशीष कोल व शिव कुमार यादव इत्यादि शामिल रहे।