KUSHINAGAR NEWS: काफी समय से बंद पाटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कठकुइया क्षेत्र की जनता की मांग आखिर पूरी हो गई। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे के प्रयास से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया है।
1 दिसंबर 2025 को लिखा था पत्र
सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुविधा को देखते हुए 01.12.2025 को रेल मंत्री को पत्र लिखकर कठकुइयां स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। कठकुइया, कटया, सरया, पचरुखिया, बंगाली पट्टी समेत दर्जनों गांवों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
रेल मंत्री ने 2 जुलाई को दी स्वीकृति
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 02 जुलाई 2026 को सांसद को भेजे पत्र में बताया कि कठकुइयां स्टेशन पर गाड़ी सं. 15079/15080 का ठहराव किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
क्षेत्र में खुशी, जताया आभार
ठहराव की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद विजय कुमार दुबे का हार्दिक आभार जताया। लोगों का कहना है कि ट्रेन रुकने से गोरखपुर और पटना की यात्रा आसान होगी। छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब रेलवे जल्द ही ठहराव की तारीख और समय-सारणी जारी करेगा।







