JHANSI NEWS: रोटरी क्लब ऑफ झांसी के तत्वावधान में बुधवार को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटे. डॉ. सतीश चन्द्र अग्रवाल ने की, जबकि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. सी.बी. राय एवं वर्तमान अध्यक्ष रोटे. डॉ. सतीश चन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी इंटरनेशनल 200 से अधिक देशों में मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.के. सांवल ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों की सेवाओं को समाज के लिए अमूल्य बताया। वहीं सीए जे.पी. गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की उपयोगिता और देश की आर्थिक व्यवस्था में सीए की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सतीश चन्द्र अग्रवाल, डॉ. एम.सी. अग्रवाल, डॉ. (कर्नल) एस.आर. अग्रवाल, डॉ. ए.के. सांवल, डॉ. डी.एस. गुप्ता, डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. एच.पी. राय, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. आर.के. बादल तथा सीए जे.पी. गुप्ता, सीए सुमत कुमार जैन एवं सीए उज्ज्वल मोदी को अंगवस्त्र, माला, श्रीफल एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे. राजीव शर्मा एवं रोटे. देवप्रिया उक्सा ने भी सभा को संबोधित करते हुए रोटरी की सेवा गतिविधियों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था है और रोटरी क्लब ऑफ झांसी स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने समाजहित में क्लब की निरंतर सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की। समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन रोटे. डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। संयोजन रोटे. गिरिजा शंकर राजपूत ने किया, जबकि आभार रोटे. विजय खरे एवं रोटे. अनिल पांडेय ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में रामप्रकाश अग्रवाल, सीताराम श्रीवास्तव, कुंजबिहारी गुप्ता, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), ब्रजेश गुप्ता, पंकज मेहरोत्रा, विष्णु जी गुप्ता, राजकुमार राय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाश नारायण मालवीय, प्रकाश चन्द्र दीक्षित, विनोद शर्मा, रुपेश अग्रवाल, पी.डी. शर्मा, प्रदीप शुक्ला, अशोक कुमार शर्मा, जगदीप कालरा, सुधीर कुमार आर्या सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







