Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद किए 113 खोए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द

पुलिस ने बरामद किए 113 खोए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द

FATEHPUR NEWS: गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुल 113 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने फतेहपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आगे भी इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए जा सके।