PRATAPGARH NEWS: ईरिक्शा चालक के गायब होने को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा अमिलहा निवासी बुधिराम ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। पीड़िता की पत्नी निर्मला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस जून को सुबह नौ बजे उसके पति बुधिराम ईरिक्शा लेकर निकले थे। घर न वापस लौटने पर काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नही चला तथा मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जतायी है। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, ईरिक्शा चालक की खोजबीन की जा रही है।







