Home उत्तर प्रदेश पीड़ित युवती ने की छेडछाड़ व मारपीट की शिकायत, पुलिस ने बताया...

पीड़ित युवती ने की छेडछाड़ व मारपीट की शिकायत, पुलिस ने बताया बेबुनियाद

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट व छेडछाड़ का आरोप लगाया है। गांव की पीड़ित युवती का आरोप है कि बीती मंगलवार की रात वह अपने अहाते में शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेडछाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा व मुकदमे मे पैरवी पर जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि मामला बेबुनियाद है। खुद को पीडित बता रही युवती का भाई राजू चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है। पीड़िता ने जबरन दुष्कर्म की पीड़िता के परिवारीजनों को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है, जो जांच में पूर्णतया निराधार पाया गया।