Home उत्तर प्रदेश पहचानिए इन शातिर चेन स्नेचर महिलाओं को और होशियार रहिए

पहचानिए इन शातिर चेन स्नेचर महिलाओं को और होशियार रहिए

2 शातिर महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार
MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय)  थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर 29 जून 2026 को वादिनी सोनम मिश्रा पत्नी मैनेजर मिश्र निवासिनी ग्राम खैदोपुर, थाना कोइरौना, जनपद भदोही द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मंगल सूत्र चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक  द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए विन्ध्याचल प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्यचाल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दीवान घाट के पास दो अभियुक्ता 1.आशा पत्नी सुभाष निवासी ग्राम ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ व 2.रीना पत्नी पप्पू निवासी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक अदद मंगल सूत्र(पीली धातु) बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय से जेल भेजा गया ।