Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती

सपा ने मनाई महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान सेनानी थीं ऊदा देवी

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की 196वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 30 जून 1830 को लखनऊ के उजरियांव गाँव में एक गरीब पासी परिवार में जन्म लेने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता का प्रदर्शन करते हुए गोला बारूद खत्म होने तक अकेले ही 36 अंग्रेज सैनिकों का वध किया था। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि ऊदा देवी ने युद्ध के समय पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष योद्धा के रूप में तैयार किया और अंग्रेजों की फौज से लोहा लेते हुए मात्र 27 वर्ष की अल्प अवस्था में अपने प्राणों की आहुति दे दी। गोष्ठी का सफल संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शक्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, अशोक यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, ऊदल पासी, बलराम यादव, रवि सोनकर, अभय यादव, आकाश यादव, रामजी यादव, रामप्यारे गोंड़, सलीम बादशाह, राकेश यादव, सैफ, वीरेन्द्र यादव, रमाकांत यादव, प्रेम कुमार यादव व शेखर कुमार इत्यादि शामिल रहे।