PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी सत्रह वर्षीया पुत्री घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के दौरान जानकारी हुई कि रायबरेली जनपद के महावीर का पुरवा ऊंचाहार निवासी प्रयांशू सरोज पुत्र रामकिशुन सरोज भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



