घर में घुसकर मारपीट का आरोप भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गजनी मोड़ पर दरवाजे पर खड़े एक ट्रैक्टर को दबंग अंकित सिंह पुत्र हरिपाल सिंह निवासी बड़ोखरा थाना कोरांव ट्रैक्टर को न्यूटल कर पीछे धकेल दिया और ट्रैक्टर सड़क पर आ गया। उसमें दबंग अंकित सिंह के द्वारा डंडे से तोड़फोड़ भी की गई। जब ट्रैक्टर स्वामी ने विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट किया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। ज्ञातब्य हो कि बड़ोखरा गांव में गजनी मोड़ पर प्रभाकर सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह का मकान लबे सड़क पर स्थित है। जिनका ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। शनिवार को सुबह 8:30 बजे के करीब दबंग अंकित सिंह पहुंचा और ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर सड़क पर धकेल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने लगा। इसके बाद पीड़ित प्रभाकर सिंह ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। 112 डायल की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हालात काबू में नहीं हुआ तो थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की वीडियो भी थाना प्रभारी को दी गई है। जिसके आधार पर दबंग अंकित सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित प्रभाकर सिंह को दिया है। अंकित सिंह के द्वारा गजनी मोड़ पर अवैध अधिक्रमण कर लिया गया था। जिससे गजनी गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कतें होती थी। जिसको भी तत्काल थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने जेसीबी मशीन मंगवा कर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। दबंग के तांडव से पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अंकित सिंह अपराधी किस्म का है। जिसके विरुद्ध कोरांव थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रभाकर सिंह के परिवार के लोगों के द्वारा अंकित सिंह के परिवार के किसी सदस्य की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में अंकित सिंह ट्रैक्टर को दरवाजे से सड़क पर कर दिया और गाली गलौज देने लगा था। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।







