Home उत्तर प्रदेश मेजा क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस निगरानी में निकला...

मेजा क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस निगरानी में निकला जुलूस, हिन्दू-मुस्लिम ने पेश की सौहार्द की मिसाल

MEJA NEWS: मेजा क्षेत्र में मोहर्रम का जलूस पूरी आस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ताजियादारो ने स्थानीय इमामबाड़ों पर ताजियों का मिलन कराया। जिसके बाद पारम्परिक मार्ग से जुलूस निकाला गया। जनपद प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व अकीदत, मातमी धुनों और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विभिन्न गांवों में ताजिया जुलूस निकाले गए और पूरी परंपरा के साथ कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मेजा इलाके में संपन्न हुए ताजिया जुलूस के प्रमुख आकर्षण और विवरण इस प्रकार हैं: नगर पंचायत सिरसा, रामनगर बाजार, नगर पंचायत भरतगंज, मेजा तहसील, खानपुर इन क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक करतब भी दिखाए।सोरांव गांव: खानपुर और सोरांव की ताजियां एक साथ मिलकर गांव के तिराहे पर पहुंचीं। जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या हुसैन” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक: धार्मिक परंपरा और अनुशासन का पालन करते हुए ताजियों को  कर्बला ले जाया गया, जहाँ उन्हें नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भाईचारे की मिसाल: जुलूस के दौरान ‘लंगर-ए-रसूल’ के तहत शरबत और खिचड़ी का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।